टांडा उड़मुड़ 19 मार्च (नवदीप ) गांव गिलजियां से संबंधित नौजवान कि बीते दिवस अमेरिका के न्यूजर्सी के नजदीक हुए सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्वर्ण सिंह गिलजियां के रूप में हुई है। वह भारतीय रेस्टोरेंट मसाला हट में काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंदर रात 8 बजे के करीब रेस्टोरेंट्स से पिज़ा लेने के लिए पैदल जा रहा था कि सड़क पार करते हुए वह कार की चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। सुरिंदर दो बच्चों का बाप था। उसकी पत्नी, 13 साल की लड़की व 8 साल का लड़का भारत में रहते हैं।
advt.
advt.


0 Comments