वैद क्रॉसफिट क्लब अहियापुर ने करोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइज़र तथा मास्क बांटे

 टांडा- उड़मुड़ : 18 मार्च (नवदीप सिंह) : वैद क्रॉसफिट मार्शल आर्ट क्लब  की ओर से अहियापुर यूथ क्लब के सहयोग से करोना वायरस से बचाव के लिए अहियापुर में जागरूकता सेमीनार करवाया गया। सैमीनार दौरान प्रबंधकों की ओर से इस वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइज़र तथा मास्क भी बांटे गए। समाज सेवक आशू वैद  और चेतन सोंधी के नेतृत्व में आयोजित इस सेमीनार दौरान संस्था प्रबंधकों तथा लिटल किंगडम स्कूल के अध्यक्ष गगन वैद , पंडित संजीव शास्त्री तथा बलराज महिन्द्रू ने इस बिमारी से बचने के लिए जागरूकता भरपूर जानकारी देते हुए कहा कि  सेहत विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन कर के ही हम लोग इस वायरस से अपने आप को बचा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपने आसपास सफ़ाई रखने तथा हाथों को साबुन के साथ अच्छी तरह साफ़ करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमे ज़्यादा भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए   इस दौरान आशू वैद सिया शर्मा , मोहिन वैद , चेतन सोंधी , पुशविंदर सिंह गोल्डी,किरण , रोहित , अमन , विवेक , सुखदीप ,कशिश इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments