टांडा उड़मुड | सोमवार देर शाम टांडा रेलवे स्टेशन नज़दीक शक्की हालातों में एक नौजवान को बेहोशी की हालत में अस्पताल लिजाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित करार दिया | मृतक नौजवान की पहचान संदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी मियानी के रूप में हुई| मृतक के पिता जोगिंदर सिंह व रिशतेदारों ने जीआरपीएफ चोंकी रेलवे स्टेशन टांडा को दिए अपने बयानों में बताया कि मेरे बेटे संदीप सिंह को सोमवार शाम इसका दोस्त विक्की घर से किसी काम के लिए टांडा लेकर आया था लेकिन देर रात तक घर वापिस न आने के कारण हमने इसे ढूंढना शुरू कर दिया तो यह हमें टांडा रेलवे स्टेशन नज़दीक बेहोशी की हालत में मिला जिसे हम अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया| रेलवे पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर लाश को अपने कब्ज़े में लेकर 174 की कार्रवाई करके लाश का पोस्टमार्टम करवा उसे वारिसों के हवाले कर दिया| रेलवे पुलिस चोंकी इंचार्ज एएसआई मंजीत सिंह ने प्रेस को बताया कि लाश का पोस्टमार्टम करवा जो भी डॉक्टर की रिपोर्ट आएगी उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी|
advt
advt


0 Comments