टांडा -उड़मुड़, 22 अप्रैल (पुंज) : विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल टांडा प्रबंधन की ओर से बच्चों के कोविड -19 ( कोरोना वायरस ) के बचाव को दर्शाने वाले ऑन लाइन पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। जीसमे भाग लेते हुए स्टूडेंट्स ने पोस्टर बना कोरोना वाइरस से बचने के तरीके समझाये | कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए हुए कर्फ्यू के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से संस्था चेयरमैन प्रो. जी. एस. मुल्तानी के दिशा- निर्देशों अधीन बच्चों ने घरों पर ही रहते हुए इन मुकाबलों में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को कैनवास पर उकेरा है। इस दौरान बच्चों ने कैनवास पर कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा -निर्देशों को बखूबी कैनवास पर उकेरा।
अपने सन्देश में बच्चों ने इस महामारी से बचने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए अपने घरों में रहे , लगतार अपने हाथ साबुन और सैनिटाइजर से साफ़ करते रहे | बिना किसी ज़रूरी काम के घरों से नहीं निकले व् बिना मुँह ढके बिलकुल भी घरों से बाहर नहीं जाएं , अपने हाथों को लगातार साफ करते रहें। खांसी तथा छींकें आने पर अपना मुँह ढकें व् सरकारी हस्पताल से अपनी जांच करवाएं , एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाएं रक्खें उकेर कर मुकाबले में हिस्सा लिया। मुकाबले में अव्वल रहने वाले विद्यार्थीओं को संस्था चेयरमैन प्रो जी. एस. मुल्तानी ने प्रोत्साहित किया।
advt.



0 Comments