टांडा उड़मुड़, 22 मई (नवदीप सिंह ) - भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की ओर पार्टी के विस्तार के लिए पंजाब से प्रदेश कार्यकारिणी की जारी सूची में भाजपा नेता जवाहर लाल खुराना का नाम आने से टांडा में भाजपा होगी और भी मज़बूत। उपरोक्त विचार भाजपा मंडल टांडा प्रधान अनिल कुमार गोरा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जवाहर खुराना के राज्य कार्यकारिणी में शामिल होने से टांडा के भाजपा सदस्यों में ख़ुशी की लहर है। इस दौरान समूह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल खुराना को बधाई दी। इस दौरान पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम सूची में स्थान मिलने पर जवाहर लाल खुराना ने पार्टी हाई कमांड तथा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा का धन्यवाद भी किया। इस मौके लाला बिशन दास, बगीचा सिंह गुरु, राजन सोंधी, सुभाष सोंधी, बौबी राजपुर, संदीप खन्ना , बिमल अरोड़ा, गुरमीत बिट्टू, चंद्रमोहन लाडी, विजय बबला, विनोद खोसला, पवन ग्रोवर , अमन सैनी , शालू ज़हूरा , चरणजीत सिंह , कुलदीप नंगल ने जवाहर लाल खुराना को पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर बधाई दी।


0 Comments