अमित तलवाड़ लाडी के जिला सचिव बनने पर कंधाला जट्टा मंडल की ओर से विशेष सम्मान

टांडा- उड़मुड़, 23 जून(नवदीप सिंह ) - भारतीय जनता पार्टी मंडल कंधाला की विशेष बैठक मंडल प्रधान सतपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक दौरान नवनियुक्त जिला सचिव अमित तलवाड़ विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान अपने सम्बोधन में जिला सचिव अमित तलवाड़ ने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धीयों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश के सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए उनके लिए हरेक सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कोविड 19 के चल रहे बुरे दौर में देश के हरेक नागरिक का ख्याल रक्खा जा रहा है। सरकार द्वारा इस समय में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री के कार्यों से खुश हैं तथा सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का पूरा लाभ ले रहे हैं। इस दौरान मंडल कंधाला की ओर से प्रधान सतपाल सिंह ने जिला सचिव को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया। इस मौके  रणजीत सिंह , मोहन सिंह , रेशम सिंह , बनारसी दास , दिलबाग सिंह , नवजोत सिंह , संदीप सिंह इत्यादि भी मुजूद थे।

Post a Comment

0 Comments