टांडा उड़मुड़ :5 जून (पुंज ): संत माझा सिंह करमजोत कालेज मिआनी का बी काम सैमेस्टर तीन का नतीजा सौ फ़ीसदी रहा। इस संबंधी जानकारी देते प्रिंसिपल डॉ हरजिंदर कौर ने बताया कि इस नतीजे में संदीप कौर ने 75 प्रतिशत अंक हासिल कर के कालेज में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रभजोत कौर 74 प्रतिशत अंकों के साथ दुसरे स्थान पर व् अंजली खोसला 73 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। उक्त मेधावी छात्राओं को प्रिंसिपल डॉ हरजिंदर कौर व् बीबी जगदीश कौर गिल ने शुभकामनाएं दी।


0 Comments