जल्द होंगी यूथ कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां : जिला प्रधान एडवोकेट दमनदीप सिंह नरवाल

 टांडा -उड़मुड़ : 11 जून(नवदीप सिंह ) : जिला होशियारपुर के सभी सात हलकों में बहुत जल्द ही यूथ कांग्रेस के अहूदेदारों की नियुक्तियां की जाएँगी। इस संबंधी जानकारी देते जिला प्रधान दमनदीप सिंह बिल्ला नरवाल ने बताया कि संगठन की मज़बूती  के लिए हरेक ब्लाक में यूथ कांग्रेस प्रधान की नियुक्ती की जाएगी तथा जिसके साथ 25 सदस्यों की ब्लाक यूथ कांग्रेस कमेटी बनाई जाएगी। इस के साथ ही यूथ कांग्रेस के प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों तथा इंचार्ज बंटी शैलके के दिशा निर्देशों अधीन जिला कमेटी में भी नई नियुक्तियां की जाएँगी। उन्होंने इस दौरान कोरोना महामारी दौरान समाज सेवी संस्थाओं की तरह लोगों को सेवाएं देने वाले यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा मिशन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में यूथ कांग्रेस के हुए चुनावों दौरान जीतने वाले सभी हल्का अध्यक्षों के साथ जिला कमेटी शानदार तालमेल बना कर काम कर रही है तथा पार्टी की अज़बूती के लिए लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की ओर से शुरू जनहितैषी स्कीमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की प्रेरणा दी।

Post a Comment

0 Comments