कोरोना के बुरे दौर से प्रभावित लोगों को PM मोदी द्वारा दी गई राहत सराहनीय : जवाहर खुराना

 टांडा -उड़मुड़, 5 जून(नवदीप सिंह ) :  भारतीय जनता पार्टी की विशेष बैठक बेट एरिया के गांव सल्लां में हुई। बेट एरिया प्रधान जसविंदर कौर सल्लां  व् मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य तथा जालंधर रूरल सह प्रभारी जवाहर लाल खुराना विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक के दौरान जवाहर लाल खुराना ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पिछले एक साल के कार्यकाल दौरान करवाए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा लिए गए कड़े फैसलों जैसे धारा 370 तोड़ना , राम मंदिर का मामला हल करवाना , तीन तलाक मुद्दा इत्यादि फ़ैसले सरकार के सराहनीय फैसले हैं। जिन्हे देश की जनता द्वारा सराहा जा रहा है। देश की जनता सरकार के इस फैसलों से  खुश नज़र आ रही है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना के बुरे दौर में सभी  देश वासीओं को सुरक्षित करने के लिए लॉकडाऊन कर एक अहम फैसला लेते हुए देश के नागरिकों को बचाया है। इसके साथ ही इस बुरे वक्त से प्रभावितों को सरकार की ओर से  20 लाख करोड़ की राहत बहुत ही सराहनीय कदम है। इस मौके बेट एरिया प्रधान जसविंदर कौर सल्लां तथा गांव निवासीओं ने जवाहर लाल खुराना को सम्मानित भी किया। इस दौरान जसविंदर कौर, लखवीर खालसा, मंजीत कौर, हरदीप कौर, भूपिंदर कौर , अजीत सिंह , बलविंदर सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments