होशियारपुर , 6- अगस्त(नवदीप सिंह) -
पंजाब राज्य में शराब त्रासदी के दोषियों को शंरक्षण देने के लिए अकालीदल भाजपा गठबंधन को दोषी ठहराते हुए पंजाब यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दमनदीप सिंह बिल्ला ने कहा कि अकाली-भाजपा के सरंक्षण में फल फूल रहे शराब तस्करों की सांठगांठ का पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जग ज़ाहिर कर दिया है।आज यहां जारी एक बयान में एडवोकेट बिल्ला नरवाल ने कहा कि त्रासदी के मुख्य आरोपी त्रिवेणी चौहान के अकाली भाजपा गठबंधन के सीनियर नेताओं के साथ गहरे संबंध थे और अकाली नेतृत्व के एक दशक के लंबे कुशासन के दौरान उनका कारोबार खूब फला फुला था।
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मंत्रियों श्री गुलजार सिंह रणीके और बीबी जागीर कौर, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव श्री गुरबचन सिंह बब्बेहली, विधायक बटाला श्री लालबीर सिंह लोधीनंगल और अन्य लोगों सहित अकाली नेताओं के साथ चौहान की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि अकाली नेता राज्य में संचालित शराब माफिया के कारोबार में बराबर के भागीदार थे। श्री ढिल्लों ने कहा कि आज सामने आए तथ्यों से पता चल रहा है की अकाली-भाजपा गठबंधन के कुशासन के दौरान माफिया पूरी तरह से हावी रहे और फले फुले।
अकाली-भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के इसमें शामिल होने के बारे में दिए जा रहे भ्रामक बयानों पर चुटकी लेते हुए जिला प्रधान ने कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। उन्होंने कहा कि पुरे देश को पता है कि अकाली दल भाजपा गठबंधन के शासन काल के दौरान हर तरह का माफिया पनपा। उन्होंने कहा की अकाली भाजपा गठबंधन के नेतृत्व की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान बटाला त्रिवेणी चौहान उच्च ओहदों पर तैनात किया था। उन्होंने ने कहा कि यह जिम्मेदारी लेने की बजाए अकाली-भाजपा गठबंधन वास्तविक दे दूर आधारहीन बयान जारी कर रहा है।
उन्होंने दोहराया कि राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में राज्य सरकार राज्य से ड्रग्स का सफाया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही इस तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दे चुके हैं। जिला प्रधान ने कहा कि इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और इस जघन्य अपराध में चाहे कोई भी शामिल हो, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
0 Comments