दसूहा : मोहल्ला शेखा के पास लुटेरों ने स्कूटरी सवार वृद्ध दम्पति को बनाया निशाना, सोने की चेन और स्कूटरी छीनी

दसूहा 16 अक्तूबर (नवदीप) : आज दसूहा में दो नौजवानों ने बैंक से लौट रहे बुजुर्ग दम्पति को दातर दिखाकर लूट लिया | मिली जानकारी के अनुसार युवराज मोहन धीर(70) पुत्र गंगाधर धीर अपनी पत्नी  अनीता धीर (60)   निवासी धीर मुहल्ला  के साथ जब डेढ़ बजे के करीब बैंक से अपनी  स्कूटरी   पर घर लौट रहे थे। उन्होंने बतया कि जब हम मुहल्ला शेखां पहुचें तो दो मोटरसाइकिल सवार नौजवान सामने खडे थे। जिसमें एक नौजवान मोना तथा एक केस धारी था। उनमें से मोना नौजवान भाग कर हमारी स्कूटरी के एकदम सामने आ गया। जैसे ही हमारी स्कूटरी धीरे हुई तो उसने मेरी पत्नी को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया और उनके गले से 2 तोले की चेन छीन ली। जैसे ही मैंने उसको पकडने की कोशिश की तो दूसरे केशधारी नौजवान ने दातर निकालकर हमें धमकाया। जिन्होंने मौके का फायदा उठाकर हमारी स्कूटरी भी छीनकर ले गए। दोनों लुटेरों सी सी टी वी फुटेज में कैद हो चुके हैं। दसूहा पुलिस मामले की जाँच कर रही है |

 

Post a Comment

0 Comments