ਪਿੰਡ ਖੁੱਡਾ ਦੇ ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਲਾਈ ਸੰਨ੍ਹ , ਪੰਜ ਲਾਕਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਾਹਕਾਂ ਦੇ ਗਹਿਣੇ

टांडा उड़मुड़ : 5   अक्तूबर(नवदीप सिंह) - चोरों ने गांव खुड्डा में हाईवे पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक की ब्रांच में से पिछली दीवार तोड़ कर ग्राहकों के लाखों रूपए के गहने चोरी कर लिए। इस संबंधी बैंक के डिप्टी जनरल मैनेजर डॉ राजेश प्रसाद तथा ब्रांच मैनेजर सवीना ने बताया कि शनिवार के बाद आज जब सुबह बैंक स्टाफ की ओर से बैंक खोली गई तो देखा कि चोरों ने बैंक की पिछली दीवार को तोड़ कर अंदर दाखिल हो कर स्ट्रांग रूम की दीवार को भी तोड़ा तथा गैस कटर के साथ 5 लाकर काट कर ग्राहकों के लाखों रूपए के सोने के गहने चोरी कर लिए। जबकि बैंक की नगदी पूरी तरह सुरक्षित है।
 इस संबंधी सूचना मिलने पर डी एस पी टांडा दलजीत सिंह खख , थानामुखी टांडा बिक्रम सिंह तथा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँच कर फिंगर प्रिंट माहिरों की सहायता से जांच शुरू कर दी है। चोरी की यह पूरी घटना बैंक के अंदर लगे सी सी टी वी कैमरों में कैद हो गई। जिसमे चोरों ने दीवार तोड़ने के बाद गैस कटर की सहायता से लोगों के लॉकरों को काटते हुए देखा जा सकता है। इस मौके डी एस पी टांडा दलजीत सिंह खख ने बताया कि सी सी टी वी की फुटेज को हासिल कर तथा बैंक कर्मचारीयों के बयानों के आधार पर चोरी की इस वारदात संबंधी टांडा पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर अगली कार्यवाई की जा रही है। जिक्रयोग है कि पी एन बी खुड्डा की यह ब्रांच कई बार चोरों के निशाने पर रही है।

 

Post a Comment

0 Comments