टांडा - उड़मुड़, 4 नवम्बर ( पुंज) : किड्ज़ लैंड इंटरनैशनल स्कूल टांडा की और से करवा चौथ और दीपावली के संबंध में आज रौनका मेले का आयोजन किया गया | जिसमे स्कूल स्टाफ और बडवाल किट्टी क्लब से जुड़ी महलाओ ने भाग लिया | दीप्ति गुलाटी और अवनीत तुली के नेतृत्व में हुए इस मेले दौरान अलग अलग मनोरंजक खेलो में भाग लेते सभी सदस्यों ने अपने अपने हुनर और कला का प्रदर्शन किया | इस मौके मैडम परविंदर कौर और इंदु नागरथ ने बताया कि करवा चौथ हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है।
यह भारत के पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। संगीता गोयल, डॉ. प्रगति गोयल, डॉ. भूमि गोयल, लता पाठक,तजिंदर कौर, दलजीत कौर, जोती लालिया, चेतना खुराना, सुनीता, सुरिंदर कौर चौधरी, जसविंदर कौर तुली मौजूद थी | कैप्शन : समागम में भाग लेते महलाए |



0 Comments