गांव मसीतपाल कोट में पाठक अस्पताल टांडा की टीम लगाया मुफ्त मेडिकल चेकअप कैप

टांडा उड़मुड़ | नौजवान सहायक क्लब और दशमेश समाजसेवक सोसाइटी की ओर से गांव मसीतपाल कोट के भाई घुमंडा सिंह हॉल में एक रोज़ा मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया| प्रधान गुरदेव सिंह की अगुवाई में लगे इस कैंप का उदघाटन नंबरदार दर्शन सिंह और मास्टर तरलोचन सिंह ने किया| कैंप में पाठक अस्पताल और एक्सीडेंट केयर सेंटर टांडा के माहिर डॉ. रोहित पाठक, डॉ. अमित पाठक, डॉ. अनुपमा पाठक, कुलविंदर सिंह, कुलवंत कौर, नवदीप कौर, दविंदर सिंह, प्रिया व एचएस शर्मा की टीम दिल के रोग, हड्डियो के जोड़ों, दांतों व अन्य बीमारियो संबंधी मरीजों का चेकअप किया और दवाईयां भी मुफ्त दी|
 इस मौके अलग-अलग तरह के टेस्ट भी मुफ्त किए गए| इस कैंप दौरान डॉक्टरों की टीम ने लोगों को तंदरुस्त रहने के लिए हेल्थ टिप्स भी दिए| इस मौके प्रबंधकों की ओर से कैंप के समापन पर डॉक्टरों की टीम को सम्मानित किया| इस मौके सिल्वर ओक स्कूल टांडा के चेयरमैन तरलोचन सिंह बिट्टू ने क्लब के इस समाजसेवी मिशन की शालाघा की| इस मौके मलविंदर सिंह, सरवन सिंह, सुखविंदर सिंह बब्बू, हरजिंदर सिंह, मंजीत सिंह, जसविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, गोल्डी, तरन सैनी, दविंदर सिंह, हरपाल सिंह, बिक्रम सिंह, हरभजन सिंह, एडवोकेट हरजोत कमल सिंह, पियारा सिंह व अन्य उपस्थित थे|

 

Post a Comment

0 Comments