गांव ढडीयाला में लगाए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में 560 लोगो ने करवाई जांच

टांडा उड़मुड़, 30 जनवरी   : गांव ढडीयाला में आज दो अलग अलग स्थानों पर निःशुल्क मैडीकल शिविर लगाए गए | संत बाबा भाग सिंह जी (बाबा रोटी राम जी) जी के वार्षिक जोड़ मेले दौरान गुरद्वारा कमेटी के सहयोग से लगाए गए शिविरों दौरान 560 के करीब लोगो ने अपनी मैडिकल जांच करवाई | इस दौरान  पब्लिक अस्पताल टांडा की टीम डा. अनुज गोयल, डा. अंकित गोयल, नवनीत कौर,लवप्रीत कौर, मनिंदर कौर,सुमन, बलविंदर और मेजर ने सेवाए दी | इस दौरान मैडीकल जांच के साथ साथ अलग अलग तरह के मैडीकल टैस्ट भी किए गए | वही अन्य शिविर में वेव्स अस्पताल टांडा की टीम  डा.लवप्रीत सिंह पाबला, डा. नवनीत कौर, बलबीर सिंह, गुरजीत ने सेवाए दी | शिविरों के समापन पर गुरद्वारा कमेटी की ओर से अस्पतालों की टीमों को सम्मानित किया गया | 

 

Post a Comment

0 Comments