संत मांझा सिंह करमजोत कालेज मियानी में मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार

टांडा उड़मुड़,  5 फ़रवरी  : संत बाबा रोशन सिंह मस्कीन के नेतृत्व में चल रही संस्था संत मांझा  सिंह करमजोत कालेज फ़ॉर वीमेन  में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया गया। प्रिंसीपल  डा. शिवानी के नेतृत्व में मनाए गए त्यौहार दौरान छात्राओं को बसंत पंचमी के त्यौहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ज्ञान की देवी माता सरस्वती जी की पूजा अर्चना के बाद संगीत विभाग की छात्राओं की ओर से बसंत राग का उच्चारण किया गया। इस दौरान संस्था  मैनेजिंग अथार्टी जगतार सिंह मुल्तानी ने विद्यार्थीयों को बसंत पंचमी की शुभ कामनाएं भेंट की। विद्यार्थीयों तथा स्टाफ की ओर से इस दौरान पीले रंग के वस्त्र धारण कर बसंत पंचमी की खुशिओं को सांझा किया। विद्यार्थीयों द्वारा इस दौरान पतंगबाजी भी की गई । इस मौके प्रो गुरप्रीत कौर, प्रो सोनम रानी, रमनजीत सिंह, जगतार सिंह  स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे।

 



Post a Comment

0 Comments