आबकारी विभाग की एक टीम ने मंड क्षेत्र में तलाशी अभियान चला बरामद की 24700 किलो लाहन

टांडा उड़मुड़, 28 मार्च  : आबकारी विभाग की टीम ने बयास दरिया से सटे मंड इलाके में तलाशी अभियान चला भारी मात्रा में लाहन बरामद की है | सहायक आयुक्त आबकारी अवतार सिंह कंग के दिशा निर्देशों अधीन  इंस्पैक्टर  मंजीत कौर,  सुखबीर सिंह की टीम ने अवैध शराब का धंदा करने वाले लोगो  के खिलाफ चलाए अभियान के तहत यह उपलब्धि हासिल की है | सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने मंड क्षेत्र के अब्दुल्लापुर, टाहली, सलेमपुर और मियानी  के गांवों में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया |  इसी बीच अज्ञात तस्कर द्वारा स्थापित अवैध शराब के ठिकाने का पर्दाफाश करते हुए टीम ने दो प्लास्टिक के कैन 12 तिरपाल ,एक लोहे का ड्रम और 24700 किलो लाहन  बरामद की | . बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया हालांकि इस दौरान कोई तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा इस मौके पर इंस्पैक्टर  मंजीत कौर ने बताया कि इस क्षेत्र में भी इसी तरह लगातार  छापेमारी की जाएगी |

 

Post a Comment

0 Comments