टांडा उड़मुड़, 3 अप्रैल (वरिंद्र पुंज ) : कैंब्रिज अर्थ स्कूल टांडा में हुए सम्मान समागम दौरान स्कूल के नैशनल स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया | स्कूल के प्रेजिडेंट गगन वैद के दिशा निर्देशों अधीन हुए समागम दौरान प्रिंसीपल सपना कुमार ने चैंपियन खिलाड़ियों वैभव तलवाड़ और हर्षवर्धन तलवाड़ को सम्मनित करते हुए उनकी उपलब्धि बारे जानकारी दी | उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों ने पंजाब की टीम की और से खेलते हुए भीलवाड़ा में गत दिनों हुई आर.एस.डब्यू.एम. ग्रासरूट हॉकी गोल्ड कप में ब्रोंज मैडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है | उन्होंने बताया कि स्कूल के इन खिलाड़ियों और उनकी टीम के अन्य सदस्यों को ओलम्पियन अशोक कुमार ध्यानचंद, अर्जुना अवार्डी इमरान आज़ाद,अजीत जैन और रिजु झुनझुनवाला जैसे दिग्गजों से सम्मान मिला है | इस मौके प्रिंसीपल सपना कुमार ने इन होनहार खिलड़ियों से अन्य स्टूडेंट्स को भी प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन इन खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित करेगा | इस मौके डा.मदन मोहन तलवाड़,कुलविंदर सैनी, हरदीप सिंह,कुलविंदर कौर,लखवीर सिंह, हरप्रीत सिंह कमांडर,दीपिका वैद,अमनदीप कौर,पूनम, रविंद्र कौर अनु बाला, कुलजीत कौर मौजूद थे |

0 Comments