प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर अहियापुर में 28 को होगी मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा

 टांडा उड़मुड़ : 23 फ़रवरी (नवदीप सिंह)- प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर अहियापुर में 28 फ़रवरी को मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में कलश यात्रा निकाली गई। आयोजित कलश यात्रा दौरान महिलाओं ने नगर भ्रमण दौरान कलश मंदिर में पूजा स्थल पर पहुंचाए। सोंधी परिवार की ओर से करवाए जा रहे इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन दौरान नगर निवासीओं के सहयोग से श्री राधा कृष्ण , श्री राम दरबार , भगवान् विष्णु , काली माता , दुर्गा माता व् पंच मुखी हनुमान जी की मूर्तिओं की प्राण प्रतिष्ठा पंडित संजीव शास्त्री जी द्वारा विधिवत पूजा तथा हवन यज्ञ के साथ करवाई जाएगी।
प्रबंधकों ने धार्मिक आयोजन संबंधी जानकारी देते बताया कि 23 फ़रवरी से ले कर 28 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन दौरान पंडित संजीव शास्त्री जी विधिवत पूजा अर्चना कर 28 फरवरी को मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठित करवाएंगे तथा भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा । इस संबंध में 27 फ़रवरी को मूर्तिओं की शोभायात्रा ढोल नगाड़ों तथा बैंड बाजों के साथ निकाली जाएगी। जिसमे संकीर्तन मंडलियां भगवान् का गुणगान करेंगी। इस मौके सुभाष सोंधी , राजन सोंधी , राज कुमार , राजू ,गोरा सोंधी , नन्द लाल , कपिल , बिट्टू , विकास , सुधीर बावा , पार्षद मोनिका सोंधी , पूर्वी , गायत्री , सीमा , रितिका , शिवानी , वन्दना , मानसी , प्रिया , लवली , शशी , गीतांजली , ममता , कान्ता , अन्नू , मीना , रिज़ी बाला , हर्षिता , मधु , चेतन सोंधी इत्यादि ने हाज़री लगवाई।
advt.

Post a Comment

0 Comments