टांडा उड़मुड़ : 27 अप्रैल(नवदीप सिंह) : गांव मूनक ख़ुर्द से संबंधित एक सेवामुक्त डी एस पी बीती रात भेदभरे हालातों में घर से गायब हैं। जब्कि उनका स्कूटर बीती शाम उंच्चीबसी नहर के पास बरामद हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते परिवारिक सदस्यों ने बताया कि सेवामुक्त डी एस पी गरीब सिंह ( 85 ) पुत्र छज्जा सिंह बीती शाम घर से बाहर अपने सकूटर पर गए थे लेकिन काफ़ी समय निकलने के बाद वह घर वापिस नहीं आए। जिस पर परिवारिक सदस्यों ने उनकी तलाश करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला कि उनका स्कूटर उंच्चीबसी नहर के पास मिला है। जिस कारण उनकी चिंता और भी बढ़ गई है। वह घर से किन हालातों में गए इस बारे में अभी कहना मुश्किल है। उंच्चीबसी नहर के नज़दीक नहरी विभाग तथा पुलिस की ओर से उनकी तलाश की जा रही है। परिवारिक सदस्यों की ओर से उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टांडा थाना में लिखा दी गई है।


0 Comments