VICTORIA इंटरनेशनल स्कूल टांडा करवा रहा है विद्यार्थियों को ONLINE पढ़ाई


 टांडा उड़मुड़ 9 अप्रैल (पुंज ) क्रोना वायरस के चलते सरकार की ओर से लाक डाउन  विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल टांडा की ओर से पिछले 1 हफ्ते से विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासें लगाई जा रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के डायरेक्टर जीएस मुल्तानी ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए स्कूल के अध्यापकों की ओर से अलग-अलग विषयों से संबंधित तैयार किए गए लेक्चर विद्यार्थियों को ईमेल व व्हाट्सएप के जरिए उनके घर पहुंचाए जा रहे हैं।
 उन्होंने कहा इससे विद्यार्थी घर बैठे ही सिलेबस के अनुरूप पढ़ाई कर रहे हैं और दिया हुआ होमवर्क भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के अभिभावकों से ऑनलाइन ही विद्यार्थियों की ओर से किए गए होमवर्क की फीडबैक ली जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल खुलने पर विशेष क्लासेज लगाकर विद्यार्थियों को यह सिलेबस क्लास रूम स्टडी के जरिए भी कराया जाएगा। जितनी देर स्कूल नहीं खुलते उन्होंने विद्यार्थियों को करोना से बचने के लिए सरकारी दिशा निर्देश मानते हुए घरों में रहने व एक दूसरे से दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ भी मौजूद था।
advt.

Post a Comment

0 Comments