टांडा उड़मुड़| शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से श्री गुरु तेग बहादर जी के 400 साला प्रकाश पर्व संबंधी करवाए जा रहे ऑनलाइन मुकाबलों में सरकारी मिडिल स्कूल ओहड़पुर की सातवीं कक्षा की छात्रा उपिंदर कौर पुत्री बलविंदर सिंह ने मिडिल वर्ग के सुंदर लिखाई मुकाबले में ब्लॉक टांडा-1 में से पहला स्थान हासिल किया| इस मौके स्कूल मुखी हरमिंदर सिंह ने इस प्राप्ति को समूह स्टाफ की सख्त मेहनत का नतीजा बताया| उन्होंने बताया कि इस स्कूल के बच्चे अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाकर स्कूल का मान बढ़ा रहे हैं| इस कारण ही अब लोगों में सरकारी मिडिल स्कूल ओहड़पुर में दाखिला लेने के लिए बहुत उत्सुकता बढ़ी है|


0 Comments