मैरी लैंड स्कूल में दिवाली तथा चिल्ड्रन डे मनाया गया

टांडा उड़मुड़ : 15 नवंबर (वरिंदर ) :मैरी लैंड इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल आलमपुर में ग्रीन दिवाली तथा चिल्ड्रन डे मनाया गया। इस मौके सबसे पहले स्कूल प्रबंधक कमल घोतड़ा तथा प्रिंसिपल किरन केसर ने स्कूल में पौधे लगाए तथा सभी बच्चों को ऑनलाइन दिवाली मनाने का सन्देश दिया। इस दौरान बच्चों के ऑनलाइन रंगोली तथा कार्ड बनाने के मुकाबले भी करवाए गए। इस मौके स्कूल का समूह स्टाफ नविता सचदेवा, कुलवंत कौर, प्रदीप कौर, अजवीर खख, हरदीप कौर, कोमल शर्मा मोनिका, जोति चौहान, प्रीती, चांदनी, दलजीत कौर, ममता, मोनिका रत्न, कंचन, वरिंदर सिंह इत्यादि मौजूद थे।

 

Post a Comment

0 Comments