धार्मिक और मानव सेवा भावना की से भरी थी माता शीलावती सोंधी जी



 टांडा -उड़मुड़, 11 जनवरी (पुंज) : नगर के अग्रणी और प्रसिद्ध सोंधी परिवार की इस समय सबसे बड़ी माता शीलावती सोंधी दुनिया के दस्तूर मुताबिक रुखसत लेते हुए प्रभु चरणों में विलीन हो गई है परन्तु उनके धार्मिक और मानव कल्याण के कामो लिए वो हमेशा याद किए जायेगे | फगवाड़ा में जन्मे माता शीलावती सोंधी ने 1947 सोलन यूनिवर्सिटी से प्रभाकर की शिक्षा हासिल की और वो कई धार्मिक ग्रंथो के ज्ञाता थे | अपने हमसफ़र स्वर्गीय शिव राम सोंधी के साथ मिलकर उन्होंने अपने बेटे और 4 बेटियों को योग्य परवरिश कर उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करवाई | उनके मार्गदर्शन से आज उनकी कौंसलर बहु मोनिका सोंधी और बेटा राजन सोंधी समाज की सेवा कर रहे है | आज 12 जनवरी को दुपहर 1 से 2 बजे तक  अहियापुर के राम मंदिर हाल में होने वाली शोक सभा और रस्म किरया अलग अलग हस्तिया माता शीलावती सोंधी की श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी |


Post a Comment

0 Comments