स्वर्गीय एडवोकेट राममूर्ति वैद के सपने को पूरा करने और वार्ड 14 के विकास लिए आशु वैद का दे साथ : विधायक गिलजियां ने की अपील

 वार्ड 14 में विधायक संगत सिंह गिलजियां ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हिमांशु आशु वैद लिए वोटरों को की अपील


    टांडा  उड़मुड़, 11 फरवरी (नवदीप सिंह) - अहियापुर में कांग्रेस के युवा चेहरे आशु वैद के लिए आज विधायक संगत सिंह गिलजियां ने  चुनाव प्रचार करते हुए स्वर्गीय एडवोकेट राममूर्ति वैद के सपने को पूरा करने और विकास लिए आशु वैद का साथ देने की अपील की है | उन्होंने कहा की पिछले दो सालो में हिमांशु वैद ने इस वार्ड का पार्षद न होने के बावजूद वार्ड वासिओ को आ रही समस्याओ को दूर करने के लिए मुझे और कमेटी प्रधान को समय समय पर अवगत करवा कर उन समस्याओ को हल करवाया और लाखो रुपए के विकास काम करवाए है |
| उन्होंने इस मौके  वार्ड में किये कार्यो का रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया और वार्ड वासिओ से अपील की कि पिछले दो टर्म में कांग्रेस पार्षद न वनने के कारण कई काम नहीं हो सके मगर अब आप इस बार कांग्रेस कमेटी में इस वार्ड से पार्षद ज़रूर  भेजे |इस से पहले हिमांशु वैद ने वार्ड वासिओ से कहा की उनके पिता स्वर्गीय राम मूर्ति वैद ,एडवोकेट ने अपनी सारी उम्र समाज सेवा को अर्पित कर दी | हिमांशु वैद ने आगे कहा की वह भी उन्ही के पद चिन्हो पर चलते हुए वार्ड वासिओ की सेवा करता रहेगा | उन्होंने आगे कहा की मेरा मिशन मेरा वार्ड -मेरा परिवार है |  मौके बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे |
 




Post a Comment

0 Comments