बेट क्षेत्र में अकाली दल के तकरीबन 15 परिवारों ने थामा कांग्रेस पार्टी का हाथ

अपना हाथ सिर्फ मिलाने के लिए नहीं मदद के लिए बढ़ाइए लोग आपके साथ ज़रूर जुड़ेंगे : विधायक अरुण डोगरा

     दसूहा :  आज दसूहा निर्वाचन क्षेत्र के गांव "चक्क बामू" में तकरीबन 15 परिवार हल्का विधायक दसूहा श्री अरूण डोगरा की कार्यशैली से प्रभावित होकर "अकाली दल" छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए ।विधायक अरुण डोगरा ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप अपना हाथ सिर्फ़ मिलाने के लिए नही बल्कि मदद के लिए बढ़ाएंगे तो लोग आपके साथ ज़रूर जुडेंगे ।
           गांव के निवासी गुलज़ार सिंह ने विधायक डोगरा द्वारा "दसूहा से मियानी"तक सड़क के निर्माण कार्य एवम प्रत्येक गांवों का निष्पक्षता की नीति अपनाकर विकास करने के लिए धन्यवाद किया ।

चेयरमैन नरेंद्र कुमार टप्पू,ब्लॉक अध्यक्ष परविंदर बिट्टू, पुरुषोत्तम सिंह, गुलज़ार सिंह,बलबीर सिंह,परमिंदर सिंह,जतिंद्र सिंह,मंजीत सिंह, हरकमल सिंह,परविंदर सिंह,सुखदेव सिंह, परगट सिंह,गुरलाल सिंह,आत्मा सिंह,सुखविंदर सिंह,हरमन सिंह,लखविंदर सिंह खालसा,सहिलदीप सिंह,दलजीत सिंह,बूटा सिंह,सुखपाल सिंह,कुलविंदर सिंह ,विनोद सरपंच

 

Post a Comment

0 Comments