VICTORIA INT. SCHOOL स्कूल में हुई डांस पार्टी में खूब नाचे जूनियर विंग के बच्चे

टांडा उड़मुड़, 6 अप्रैल (वरिंद्र पुंज) :  विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल में किंडरगार्टन के बच्चों के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के बच्चों ने भाग लिया । इस मौके को और खास बनाने के लिए  बच्चो ने तरह-तरह के गाने गाए  । इस दौरान बच्चे गीतों और संगीत की धुन पर खूब नाचे | इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर  नीरू मुल्तानी  ने बच्चों को खुशी का संदेश और नृत्य के महत्व से अवगत कराया।

 उन्होंने  बच्चों को हंसने के फायदे बताते हुए बताया कि हंसने से हमारी मैमोरी तेज होती है वहीं खिल कर मुस्कराना आपके नए दोस्त बनाने में भी मदद करते है। चेहरे की मांसपेशियां हरकत में आती है और चेहरा आत्मविश्वास से खिलखिला उठता है।उन्होंने कहा कि बच्चों को उनका बचपन बढ़िया ढंग से जीने देना चाहिए क्योंकि बचपन ही अच्छे व्यक्तित्व का आधार है।इस कार्यक्रम में शिक्षिका मिस अमनदीप कौर वनिता शर्मा जैस्मीन  कौर ने विशेष योगदान दिया और समन्वयक सुजाता छाबड़ा भी मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments