टांडा उड़मुड़, 7 मई (वरिंद्र शर्मा ) : विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल, टांडा में मदर डे मनाया गया l इस समारोह में तीसरी , चौथी और पांचवी के बच्चों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी माताओं के सम्मान व स्नेह में कविताएं, गीत, कहानी, भाषण व डांस सांस्कृतक प्रोग्राम पेश किया गया। इस समारोह में स्कूल डायरेक्टर जी .एस. मुल्तानी और नीरू मुल्तानी ने मदर डे की सुभकामनाए देते हुए कहा कि मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है | उन्होंने बच्चों से कहा कि वह अपने माता-पिता का सम्मान करें तथा जीवन में कभी कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। इस समारोह में माताओं ने अलग अलग गेम्स में हिस्सा लिया | इस मौके एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर सुजाता छाबड़ा , कक्षा के इंचार्ज कुलदीप कौर , राजविंदर कौर और मनदीप कौर और समूह स्टाफ सदस्य मौजूद थे |


0 Comments