बी एन डी सीनियर सेकंडरी स्कूल का बाहरवीं का नतीजा शानदार रहा

टांडा उड़मुड़ : 21 जुलाई             पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से बाहरवीं क्लास के घोषित नतीजों में बी एन डी स्कूल कंधाला जट्टां का नतीजा सौ फीसदी रहा। इस संबंधी प्रिंसिपल जै किशन मेहता व् प्रबंधक इंजनीयर अनिल मेहता ने बताया कि स्कूल के साईंस ग्रुप में अंकिता देवी 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर , गुरप्रीत कौर 94 प्रतिशत अंकों के साथ दुसरे स्थान पर व् जतिंदर सिंह 93 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह आर्ट्स ग्रुप में संदीप कौर 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। दमनप्रीत कौर 90. 9 प्रतिशत अंकों के साथ दुसरे व् गगनदीप कौर व् मीनाक्षी कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यार्थीयों की इस शानदार उपलब्धी पर स्कूल प्रिंसिपल जै किशन मेहता व् प्रबंधक अनिल मेहता ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें आगे भी सख़्त मेहनत तथा लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments