टांडा उड़मुड़ : 18 नवंबर बिजली घर टांडा से एस सी बी सी तथा बी पी एल खपतकारों को सरकार की ओर से सस्ते रेट में एल ई डी बल्ब मिलेंगे। यह जानकारी देते सहायक कार्यकारी इंजनीयर सब डिवीज़न शहरी टांडा इंजनीयर रमन कुमार ने बताया कि बिजली की रियायत ले रहे हैं उक्त खपतकारों के लिए सरकार की ओर से सरकार की ओर से सस्ते रेटों पर बल्ब की योजना शुरू की गई है। जिसके तहत खपतकारों को 2 एल ई डी बल्ब 30 रूपए में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित खपतकार दफ्तर में किसी भी काम वाले दिनों में आ कर अपने नए बिल की अदायगी की रसीद तथा स्वै घोषणापत्र के साथ आधार कार्ड की कॉपी दे कर यह बल्ब हासिल कर सकते हैं।advt.



0 Comments