एक वृक्ष लगाए एक उम्मीद लगाए’ नारे के साथ गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल नैनोवाल वैद के विद्यार्थियों ने लगाए पौधे

टांडा उड़मुड़(पुंज) -  गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी बोकारो (झारखंड) अधीन चल रहे गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल नैनोवाल वैद में वण महोत्सव मनाया गया| स्कूल प्रबंधकों की ओर से प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ली की अगुवाई में ‘एक वृक्ष लगाओ एक उम्मीद लगाओ’ नारे को लेकर इस मुहिम की शुरुयात स्कूल में की गई| इस मौके सोसाइटी के वाईस प्रधान बलवीर सिंह तग्गड़ , बरिंदर कौर, मैनेजमेंट मेंबर तरलोचन सिंह, मोहन रूपराय, वाईस प्रिंसिपल नवनीत कौर,सुपरडेंट  दीपक कुमार, समूह स्टाफ मेंबरों तथा विद्यार्थियों की ओर से स्कूल कैंपस में अलग-अलग प्रकार के पौधे लगाए गए|
इस मौके वाईस प्रधान तग्गड़ ने समूह स्टाफ व बच्चों को इन पौधों की संभाल करने की प्रेरणा दी और उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संभाल का संदेश देते हुए पौधों की अहमियत के बारे में बताया| उन्होंने बच्चों तथा स्टाफ मेंबरों को अपने घरों में पौधे लगाने के लिए भी कहा| इस मौके प्रिंसिपल सविंदर कौर मल्ली ने समूह मैनेजमेंट का धन्यवाद किया|

 

Post a Comment

0 Comments